{"_id":"683605924446d863530b5ca3","slug":"meerut-national-secretary-of-congress-filled-the-enthusiasm-among-the-workers-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जानें मंच से क्यों उतारे जिले के बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जानें मंच से क्यों उतारे जिले के बड़े नेता
Wed, 28 May 2025 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 May 2025 12:05 AM IST
सार
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पदाधिकारियों में जोश भरा गया। इसके तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं प्रदेश के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली रोड रोडवेज के सामने स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है। यह महज एक अभियान नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक, नगर, तहसील, वार्ड, बूथ और मोहल्ले में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ व मेरठ के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें महानगर व जिलाध्यक्ष, नवनियुक्त जिला समन्वयक व पूर्व जिला व महानगर अध्यक्ष बुलाए गए थे। नरवाल ने सभी प्रस्तावित कमेटियों पर समन्वयकों के साथ चर्चा की। पदाधिकारियों ने बताया कि 30 तक लखनऊ में सत्यापन के बाद घोषणा की जाएगी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मेरठ-हापुड़ समन्वयक अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, तुक्कीमल खटीक ने भी विचार रखे।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मेरठ-हापुड़ समन्वयक अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, तुक्कीमल खटीक ने भी विचार रखे।
मंच से उतारे गए पदाधिकारी
प्रदीप नरवाल जब मंच पर चढ़े तो पहले से ही काफी भीड़ थी। इस बीच उनके साथ काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी चढ़ गए। इस पर प्रदीप नरवाल ने माइक हाथ में लेकर सभी पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने को कहा।
प्रदीप नरवाल जब मंच पर चढ़े तो पहले से ही काफी भीड़ थी। इस बीच उनके साथ काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी चढ़ गए। इस पर प्रदीप नरवाल ने माइक हाथ में लेकर सभी पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने को कहा।