फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namo Bharat will travel from Begumpul to Delhi by March 2025

Meerut: मार्च 2025 तक बेगमपुल से दिल्ली तक नमो भारत में होगा सफर, जनवरी तक शताब्दीनगर तक संचालन की तैयारी

Sun, 06 Oct 2024 11:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Oct 2024 11:42 PM IST
सार

एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद उत्तर प्रदेश और न्यू अशोक नगर दिल्ली स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन
Meerut: Namo Bharat will travel from Begumpul to Delhi by March 2025
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ साउथ के बाद नए साल तक शताब्दीनगर और फिर उसके तीन महीने में ही बेगमपुल तक पहुंच जाएगी। इसी साल 18 अगस्त से साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत का संचालन हो चुका है। नमो भारत का अगला स्टेशन अब शहर में शताब्दीनगर (संजय वन) होगा, जबकि इसके बाद बेगमपुल तक मार्च में इसके संचालन की तैयारी है। शहर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की भी तैयारी हो रही है। इसके लिए मेरठ साउथ और शताब्दीनगर के बीच स्थित परतापुर और रिठानी स्टेशन पर भी काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

 

एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद उत्तर प्रदेश और न्यू अशोक नगर दिल्ली स्टेशन के बीच शनिवार को नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया। इससे पहले अभी तक दिल्ली में नमो भारत का प्रवेश नहीं हुआ था। इससे पहले साहिबाबाद और मेरठ साउथ तक ट्रेन का संचालन हो रहा था। संभावना है कि अक्तूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत में सफर कर सकेंगे। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी अफसरों के मुताबिक दिल्ली की ओर न्यू अशोक नगर और मेरठ की ओर शताब्दीनगर तक रैपिड के काम को रफ्तार दी जा रही है। जून-2025 तक मोदीपुरम तक नमो भारत को चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले दिसंबर में शताब्दीनगर तक ट्रायल और जनवरी में संचालन तथा बेगमपुल में मार्च-2025 तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। अभी नमो भारत ट्रेन सेवाएं साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के खंड में संचालित हैं। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ कुल नौ स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो ट्रेन के संचालन को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed