{"_id":"5e5184c08ebc3ef3a3062367","slug":"meerut-nagar-nigam-officer-accident-meerut-news-mrt470354150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : अपनी सड़क पर फिसले तो महसूस हुआ जनता का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : अपनी सड़क पर फिसले तो महसूस हुआ जनता का दर्द
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम शहर की सड़कों की सुध नहीं ले रहा है। शहर की ज्यादातर सडकें बदहाल हैं जिनपर गिरकर आए दिन लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन शनिवार को खुद नगर निगम अफसर अपने ही विभाग की लापरवाही का शिकार हुए और बदहाल सड़क पर स्कूटी से फिसलकर घायल हो गए तो जनता के जख्मों की पीड़ा महसूस हुई।
दरअसल नगर निगम के वाहन डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया स्कूटी पर सवार होकर नगर निगम से घंटाघर होते हुए सूरजकुंड की तरफ लौट रहे थे। घंटाघर के पास बदहाल सड़क पर फैली बजरी पर उनकी स्कूटी फिसल गई और वे सड़क पर गिर गए। अरुण खरखौदिया के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
बदहाल हैं ज्यादातर सड़कें
शहर में सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी, एमडीए और नगर निगम सभी विभागों की सड़कों में सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। सड़क पर फैली बजरी के कारण वाहन चालक फिसल कर गिर रहे हैं। जनता शिकायत करती है तो अफसर कभी टेंडर प्रक्रिया का बहाना बनाते हैं तो कभी जल्द निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन सड़कों की दुर्दशा दूर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
इन सड़कों का बुरा हाल
- छतरीवाले पीर से खैरनगर चौराहा- इंदिरा चौक तक सड़क पूरी तरह टूटी है।
- खैरनगर चौराहा से बच्चा पार्क तक सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे हैं।
- बच्चा पार्क नाला पटरी मार्ग भी बदहाल है।
- ईव्ज चौराहा से कचहरी अंबेडकर पार्क तक सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं।
- पूर्वी कचहरी गेट से सर्किट हाउस, विक्टोरिया पार्क तक भी सड़क कई जगह से उखड़ गई है।
- न्यू मोहनपुरी नाला पटरी मार्ग भी बदहाल हो चुका है।
- गांधी आश्रम चौराहा से फूलबाग कालोनी नगर निगम डिपो मार्ग भी चलने लायक नहीं है।
- भुमियापुल से खत्ता रोड, लिसाड़ी रोड पर भी गड्ढों से लोग परेशान हैं।