फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Muzaffarnagar rail route stalled for four hours due to fault in OHE, many trains delayed

यूपी: चार घंटे ठप रहा मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग, कई ट्रेनें हुईं लेट, 40 मिनट तक रुकी रही शताब्दी 

Sun, 22 Sep 2019 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut-Muzaffarnagar rail route stalled for four hours due to fault in OHE, many trains delayed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह मेरठ- मुजफ्फरनगर रेल मार्ग तकरीबन चार घंटे तक ठप रहा। सुबह 8.30 पर शताब्दी ने जैसे ही केंट स्टेशन से आगे क्रॉस किया। यहां मंसूरपुर और खतौली के बीच फाल्ट आ गया। इस बीच दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी को भी अचानक रोकना पड़ा। इसके अलावा आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें इस रूट पर दो से तीन घंटे खड़ी रहीं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना विधायक नाहिद हसन की चौतरफा घेराबंदी, प्रशासन ने थाने में खंगाला काला चिट्ठा, धारा बढ़ाई 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ जाने वाली ओएचई में अचानक फाल्ट आने से रेल मार्ग प्रभावित हो गया। बताया गया कि रविवार सुबह अचानक ओवर हेड वायर ओएचई में फाल्ट हो गया। इसी दौरान शताब्दी रास्ते में थी जिसे अचानक रोकना पड़ा, हालांकि चालीस मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रूट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण ओएचई में आई तकनीकी खराबी के चलते कंट्रोल रूम को तुरंत बता दिया गया। ओएचई वेन को तत्काल मौके पर भेजा गया। इंजीनियरों की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किया। इसके बाद दोपह साढे बाहर बजे रूट शुरू किया जा सका। इस दौरान कई ट्रेनें अपने समय से लेट हो गईं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: खुले में अंडर गारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ये ट्रेनें हो गईं लेट
सुबह के समय अंबाला और हरिद्वार की तरफ से आने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, जनशताब्दी, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली मेमू घण्टो लेट हो गईं।

जालंधर से आने वाली सुपर एक्सप्रेस अपने तय समय से 2 घंटे 27 मिनट की देरी से दोपहर 1.27 पर सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 31 मिनट, जनशताब्दी 3 घंटे 43 मिनट, इंटरसिटी 1 घण्टे 40 मिनट, उत्तरांचल एक्सप्रेस 2 घण्टे 9 मिनट, अंबाला-दिल्ली मेमू 3 घंटे 18 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed