{"_id":"63d26e9d1b03897414083862","slug":"meerut-mustakim-was-beaten-up-by-people-from-the-other-side-who-came-out-of-jail-after-seven-years-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जेल से सात साल बाद बाहर आए मुस्तकीम पर हमला, दूसरे पक्ष के लोगों ने की मारपीट, SSP से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जेल से सात साल बाद बाहर आए मुस्तकीम पर हमला, दूसरे पक्ष के लोगों ने की मारपीट, SSP से कार्रवाई की मांग
Thu, 26 Jan 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Jan 2023 05:44 PM IST
सार
Meerut News : जेल से सात साल बाद बाहर आए मुस्तकीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पीड़ित परिवार ने SSP से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जेल से सात साल की सजा काटने के बाद गांव आए मुस्तकीम के साथ मारपीट कर दी गई। बताया गया कि वह गुरुवार सुबह ऑफिस जा रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
ये है मामला
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में सात साल पहले मारपीट के दौरान एक युवक आसिफ की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के ही मुस्तकीम, फारुख, आरिफ, नवाब, उमरदीन और अनवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पांच माह पहले हुई थी जमानत
बताया गया कि मुस्तकीम की पांच महीने पहले ही जमानत हुई थी। वह गुरुवार को बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के रईसुद्दीन,जाहिद,परवेज,इंतजार,सावेज अब्दुल रहमान,हसीन सहित आदि लोगों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने मुस्तकीम को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ