फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Muslim woman donates land for temple construction

मुस्लिम महिला ने पेश की 'एकता की मिसाल', मंदिर निर्माण के लिए दान की भूमि

Thu, 20 Dec 2018 10:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Muslim woman donates land for temple construction
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कस्बा सिवालखास की एक मुस्लिम महिला ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान देकर मिसाल पेश की है। महिला की इस दरियादिली की क्षेत्र में हर जगह प्रशंसा की जा रही है।  

विज्ञापन


मेरठ से करीब 20 किलोमीटर दूर मेरठ-बागपत मार्ग के नजदीक कस्बा सिवालखास है। यहां के ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग से हैं। इस कस्बे में हिंदू-मुस्लिम को लेकर कभी कोई विवाद नहीं है। कुछ दिन पूर्व कस्बे के हिंदू वर्ग के कुछ व्यक्ति कस्बा निवासी रिटायर्ड शिक्षक आस मोहम्मद के घर पहुंचे। उस समय वे घर पर नहीं थे। इसके बावजूद उन लोगों ने कस्बे में मंदिर निर्माण के लिए भूमि खरीदने हेतु घर में मौजूद शिक्षक आस मोहम्मद की पत्नी अकबरी से चंदा मांगा। इस बाबत अकबरी ने उन्हें अपनी भूमि दान देने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अकबरी ने अपने पति से विमर्श किया। उन्होंने भी पत्नी अकबरी की भावनाओं का सम्मान रखते हुए सहमति जता दी। इसके बाद अकबरी ने मंदिर निर्माण के लिए सौ गज भूमि दान दे दी। आजकल भूमि पर मंदिर की नींव भरी जा रही है। इस संबंध में अकबरी ने बताया कि वह अपने धर्म में पूरी तरह विश्वास रखती हैं। वहीं, दूसरे धर्मों की भी इज्जत करती हैं। उन्हें अल्हा ने सब कुछ दिया है। उनका परिवार समय-समय पर मस्जिदों के लिए दान देता है। पहली बार उनके पास कोई मंदिर निर्माण के लिए दान मांगने आया। उन्होंने मंदिर के लिए भूमि दे दी। अकबरी के पुत्र दीन मोहम्मद ने बताया कि काफी समय पहले उनके पिता ने इस भूमि को कस्बा निवासी सुशील गुप्ता से खरीदा था। इसे उन्होंने अपनी पत्नी के अकबरी के नाम कराया था। वहीं, मंदिर के लिए मुस्लिम महिला द्वारा भूमि दान करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed