फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Musket guns of javelin thrower Annu Rani and Sahil seized, both had fired at the wedding.

Meerut: भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और साहिल की मस्कट बंदूक जब्त, शादी में दोनों ने की थी फायरिंग

Thu, 20 Nov 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 20 Nov 2025 09:28 PM IST
सार

द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। दोनों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Meerut: Musket guns of javelin thrower Annu Rani and Sahil seized, both had fired at the wedding.
अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करते अन्नू और साहिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी में जिस बंदूक से फायरिंग की थी, वह सरधना थाना पुलिस ने जब्त कर ली है। बंदूक को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में बीते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज का विवाह समारोह संपन्न हुआ। समारोह के दौरान दंपती ने मस्कट बंदूक से हवाई फायरिंग की और नोट उड़ाने की रस्म निभाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को सरधना थाना पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने दंपती के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने हवाई फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जयमाला के दौरान अन्नू और साहिल ने बंदूक से दो हवाई फायर किए। इसके तुरंत बाद दूल्हे साहिल ने नोटों की दो गड्डियां दुल्हन के ऊपर उछाल दीं। कई मेहमानों ने इसे लापरवाही भरा कदम बताया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed