फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Muskan's father's business has come to a standstill, close relatives are not inviting him

Meerut: मुस्कान के पिता का काम-धंधा ठप, शादियों के सीजन में खास रिश्तेदार भी नहीं बुला रहे, मानसिक स्थिति खराब

Thu, 06 Nov 2025 09:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 06 Nov 2025 09:00 PM IST
सार

सौरभ की हत्या के मामले में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में है। हत्याकांड के बाद से मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी का सराफ का काम ठप हो गया। रिश्तेदारों ने भी किनारा कर लिया है। इस कारण प्रमोद का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Muskan's father's business has come to a standstill, close relatives are not inviting him
मुस्कान के घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौरभ की हत्या के मामले में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद पत्नी मुस्कान के पिता सराफ प्रमोद कुमार रस्तोगी ने अपने इंदिरा नगर स्थित घर की दीवारों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद उन्होंने पोस्टर हटा दिए। जेल में मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला भी बंद है। बताया जा रहा है कि मुस्कान के पिता की मानसिक स्थिति भी सही नहीं है।
विज्ञापन

 

Meerut: Muskan's father's business has come to a standstill, close relatives are not inviting him
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुस्कान के पिता की घर के बाहर बनी सर्राफा की दुकान है। पहले ठीक व्यापार चल रहा था। सौरभ की हत्या के बाद बदनामी इस कदर हुई कि उनका व्यापार चौपट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उन्होंने कई लोगों को उधार दिया था, जो लोगों ने चुकाए नहीं। मुस्कान की छोटी बहन घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। इससे भी उन्हें महीने के 15 हजार रुपये आ जाते थे। इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने इस परिवार के पास अपने बच्चों को पढ़ाने भेजना बंद कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन कोई लिखित शिकायत हमारे पास नहीं आई है।
 
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने भी कर लिया किनारा
मुस्कान के पिता प्रमोद की रिश्तेदारी में शादी थी। परिवार के लोगों के नाम कार्ड पर लिखने के दौरान प्रमोद का नाम हटा दिया गया। रिश्तेदारों ने भी उनसे किनारा कर लिया है, जिसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है।
 

सौरभ के रुपयों से लिया था मकान, बेचने का हक नहीं
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं, वह मकान मुस्कान के परिजनों के रुपयों से नहीं बना। इस मकान को बनवाने में सौरभ ने रुपये लगाए थे। प्रमोद रस्तोगी को मकान बेचने का कोई हक नहीं है। सौरभ लंदन में नौकरी करने के दौरान मुस्कान के घर पर रुपये भेजता था। सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान ने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। मुस्कान के परिवार को ये सारी बातें पहले से पता थीं, लेकिन उन्होंने हमसे कभी कुछ नहीं बताया।


 

रात को कुत्तों को डंडा मारते हैं प्रमोद 
मोहल्ले के कुछ लोग बृहस्पतिवार को उनके घर पर एकत्र हो गए हालांकि उनके घर पर ताला लगा हुआ था। लोगों का कहना था कि वह डाक्टर को दिखाने गए हुए हैं। मोहल्ले के रहने वाले युवक ने बताया कि रात को प्रमोद कुत्तों को डंडा मारते हैं, जिससे कई कुत्तों की हड्डी टूट गई है। प्रमोद का मानसिक संतुलन सही नहीं है।
 

गर्भवती है मुस्कान
मुस्कान गर्भवती है। उसके गर्भ में पल रहा बच्चा किसका है, इसकी डीएनए जांच की मांग सौरभ के भाई राहुल ने की है। सौरभ के परिवार का कहना है कि मुस्कान जब बच्चे को जन्म देगी, तो पहले उस बच्चे का डीएनए कराएंगे। रिपोर्ट में अगर बच्चा सौरभ का निकला, तब वो उस बच्चे को स्वीकार करेंगे, वरना नहीं अपनाएंगे।

ये भी देखें...
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या: पुलिस ने अंजलि व प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed