फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Muskaan's father again put up posters of 'house for sale', viral on social media

Meerut: मुस्कान के पिता ने फिर लगाए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल, ये बोला सौरभ का भाई

Thu, 04 Dec 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 04 Dec 2025 10:17 PM IST
सार

ब्रह्मपुरी में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर कर दी थी। इस वारदात के बाद मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी का काम ठप हो गया है। बदनामी इतनी हुई कि वे यहां से मकान बेचकर जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Muskaan's father again put up posters of 'house for sale', viral on social media
मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौरभ की हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद पत्नी मुस्कान के पिता सराफ प्रमोद कुमार रस्तोगी ने एक बार फिर अपने इंदिरा नगर स्थित घर की दीवारों पर 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन

 

तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। इसके बाद वे हिमाचल घूमने चले गए थे। 17 मार्च को वापस लौटे और फिर 18 मार्च को मामला पुलिस के पास पहुंच गया था। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुस्कान के पिता की घर के बाहर सराफा की दुकान है। वारदात से पहले उनका ठीक व्यापार चल रहा था, लेकिन सौरभ की हत्या के बाद बदनामी इस कदर हुई कि उनका काम ठप हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई लोगों को उधार दिया था, जो कि नहीं लौटाया गया। इस घटना के बाद परिवार का काफी अर्थिक नुकसान हुआ। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उतार दिए थे। 
 
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को उन्होंने एक बार फिर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुस्कान के मां-बाप आरोपी नहीं हैं। वह मकान कहीं भी लें या बेचें, यह उनकी जांच का हिस्सा नहीं है।
 

मकान बेचने का अधिकार नहीं : राहुल
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि जिस घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं, वह मकान मुस्कान के परिजनों के रुपयों से नहीं बना। इसको बनवाने में सौरभ ने रुपये लगाए थे। प्रमोद रस्तोगी को मकान बेचने का कोई हक नहीं है।
 

साहिल ने जताई बच्ची से मिलने की इच्छा, जेल प्रशासन ने किया इन्कार
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। बेटी को जन्म देने के लिए मुस्कान जेल में रह रही है। उसके प्रेमी साहिल ने जेल अधीक्षक से बच्ची को देखने की इच्छा जताई, लेकिन उसे साफ मना करा दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान और साहिल अलग-अलग बैरक में बंद हैं। बंदी एक दूसरे को सिर्फ वीसी में सुनवाई के दौरान ही देख सकते हैं। मुस्कान जिस बैरक में बंद है, उसमें चार महिला बंदी और भी बंद हैं, जो मां बनी हैं। मुस्कान और साहिल पति-पत्नी नहीं हैं, इसलिए साहिल को बच्ची से नहीं मिलवा सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed