{"_id":"61f8d06855a0e71d7d633565","slug":"meerut-murder-of-a-person-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-in-mawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मवाना में व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मवाना में व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Tue, 01 Feb 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:47 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार बहसूमा कस्बे के जामुन वाले जंगल में अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से कटा शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
murder in meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे मवाना के बहसूमा थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मृतक की पहचान कस्बा निवासी बृजपाल के रूूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहसूमा कस्बे के जामुन वाले जंगल में अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से कटा शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त कस्बा निवासी बृजपाल 55 के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी करता था, उसके पुत्र नोएडा में नौकरी करते हैं। नोएडा से घटनास्थल पर पुत्रों के पहुंचने पर ही शव को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निर्मम हत्या से प्रतीत हो रहा है कि आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। मृतक के सिर में धारदार हथियार से कटा हुआ है और उसके दोनों हाथों पर भी धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं।