{"_id":"68be534e4857717a7f0e5a0b","slug":"meerut-murder-elderly-man-shot-after-returning-from-namaz-in-meerut-critical-due-to-land-dispute-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जमीनी विवाद में नमाज से लौट रहे बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाज़ुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जमीनी विवाद में नमाज से लौट रहे बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाज़ुक
Mon, 08 Sep 2025 09:27 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:27 AM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में नमाज़ पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग का फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। मेवगढ़ी निवासी बुजुर्ग इलयास, जो हाल ही में हत्या के मामले से जेल से छूटकर आए थे, नमाज़ पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही वे मस्जिद से बाहर निकले, बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हेलमेट और नकाब लगाए बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इलयास को हाथ और सीने में गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलयास का जमीन को लेकर तौहीद नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में बबलू और इरशाद नामक दो आरोपियों पर हमला करने का शक जताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।