फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Having dead body of his wife on head an accused husband walked 1.5 KM

Murder Case: पत्नी की लाश को सिर पर लेकर 1.5 KM तक घूमता रहा हत्यारोपी पति, वारदात का खौफनाक खुलासा

Wed, 28 Feb 2024 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पति डेढ़ किमी तक पत्नी की लाश को सिर पर लेकर घूमता रहा था। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Having dead body of his wife on head an accused husband walked 1.5 KM
परवीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में खरखौदा के लोहिया नगर में रह रहे साजिद ने पत्नी परवीना की हत्या कर शव को बोरे में रख डेढ़ किलोमीटर तक घूमता रहा था। हत्या के बाद दोनों बेटों के साथ लापता होने के बाद पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई थी। अब पुलिस ने साजिद के भाई व कई परिजनों को उठा लिया है। 

विज्ञापन


वहीं, सोमवार देर रात्रि तक आरोपी साजिद इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहा लेकिन, इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तार होने पर हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी साजिद पुत्र आबिद मूल रूप से किठौर का रहने वाला है। कई वर्षों से लोहिया नगर में एयाज के मकान में पत्नी व 15 वर्षीय बेटे आदिल के साथ रह रहा था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने लोहिया नगर निवासी रहीसू से दूसरी शादी कराने के लिए कहा। रहीसू ने बिहार के किशनगंज जिले के थाना सुकनी क्षेत्र के गांव आमबारी निवासी रिश्ते की साली परवीना पुत्री लाल मोहम्मद से शादी करा दी। परवीना भी पहले शादीशुदा थी लेकिन पति व बेटे को छोड़कर मायके में रह रही थी।

साजिद लोहिया नगर में ही पत्नी परवीना, दो वर्षीय बेटे और दूसरे बेटे आदिल के साथ रहने लगा। पुलिस ने बताया कि साजिद ने अपने मकान में ही परवीन की हत्या की और शव को बोरे में सिर पर रखकर लोहिया नगर से वह बिजली बंबा पुलिस चौकी के बराबर से निकल कर जमना नगर कॉलोनी में गैस गोदाम के पास पहुंचा था। बोरा फेंककर वह दूसरे रास्ते से निकलकर वापस अपने घर पहुंचा और दोनों बेटों के साथ लेकर फरार हो गया था। पहले लोहिया नगर पुलिस लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ही जांच करती रही लेकिन, लोहिया नगर में सघन जांच नहीं की। इस कारण उस समय मामले का खुलासा नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन

अब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता लगा कि जिस समय हत्या हुई थी उसी रात्रि लोहिया नगर से एक परिवार अचानक लापता हो गया था। इस पर जांच करते हुए पुलिस रहीसू के पास पहुंची, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका परवीना के परिजनों से बात कर उन्हें थाना बुलाया है।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed