फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MP Arun Govil and his wife observed Nirjala fast on the Prime Minister's birthday, know what they said

Meerut: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी ने रखा निर्जला व्रत, जानें क्या बोले

Wed, 17 Sep 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 17 Sep 2025 07:43 PM IST
सार

मेरठ के सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी श्रीलेखा ने व्रत रखा और मंशा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना कोई अवकाश लिए देश के लिए काम कर रहे हैं, तो एक दिन उनके लिए भी व्रत रखना अच्छा कदम है। 

विज्ञापन
Meerut: MP Arun Govil and his wife observed Nirjala fast on the Prime Minister's birthday, know what they said
मंशा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते अरुण गोविल और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सांसद अरुण गोविल ने अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल समेत निर्जला व्रत रखा। उन्होंने जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

 

सांसद अरुण गोविल ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और भंडारा करके प्रसाद वितरण किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष से शक्ति, संस्कार से नेतृत्व और सेवा से समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने राजनीति को विकास की साधना बना दिया है और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अद्वितीय कार्य किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में निर्जला व्रत रखकर यह संदेश दिया गया है कि जब देश का प्रधान सेवक बिना एक दिन अवकाश लिए दिन-रात राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रहता है, तो हम सभी को भी एक दिन उनके प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु व्रत या सेवा का कोई कार्य करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में जागृति विहार मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, ममता त्यागी, डॉ. बृजेश त्यागी, वार्ड 13 पार्षद रामपाल यादव, वार्ड 18 पार्षद रविंदर, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, सनी गुप्ता, रोबिन गुर्जर, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी देखें...
MSME for Bharat: उद्योगों को आगे बढ़ाने और समस्याओं के समाधान पर मेरठ में कल होगा मंथन    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed