फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mother of three children brutally strangled to death, fear of molestation

Meerut: तीन बच्चों की मां की बेरहमी से गला घाेटकर हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Sun, 23 Jul 2023 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

मेरठ के इंचोली में महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Mother of three children brutally strangled to death, fear of molestation
murder - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में महिला की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी गई। शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजन सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जता रहे हैं। सूचना पर फोरनेसिक टीम ने जांच की। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

इंचोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह अनुसूचित जाति की महिला अपने खेतों पर काम करने के लिए निकली थी। पति उससे पहले खेत पर जा चुका था। दोपहर तक खेतों पर नहीं पहुंचने पर पति घर आया और बच्चों से पूछताछ की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे ही घर से निकल गई थी। परिजनों, ग्रामीणों ने मिलकर महिला की तलाश की। दोपहर 1.30 बजे घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मुख्य रास्ते से करीब 50 मीटर अंदर ईंख के खेत में महिला का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। चेहरे, हाथों पर चोट के निशान थे। सूचना पर इंचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और परिजनों से पूछताछ की। वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

इंचोली थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सीओ सदर देहात देवेश सिंह मौके पर पहुंचे।  परिजनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। परिजनों द्वारा इंचोली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या वह सामूहिक दुष्कर्म की आशंका की तहरीर दी गई है। 

परिवार में दो बेटी, एक बेटा
ग्रामीणों के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है वह अपनी कुछ खेती भी है। बेटा एक जगह लेदर की बॉल बनाने का काम करता है। वहीं बेटी एक बीकॉम व नौंवी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed