{"_id":"6310968fe815fa7c9d15fca2","slug":"meerut-more-then-eleven-lakh-rupees-stolen-from-axis-bank-atm-in-partapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अपराधियों को नहीं कानून का खौफ, मेरठ में एटीएम के कैमरों पर स्प्रे कर चुराए सवा ग्यारह लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपराधियों को नहीं कानून का खौफ, मेरठ में एटीएम के कैमरों पर स्प्रे कर चुराए सवा ग्यारह लाख रुपए
Thu, 01 Sep 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:55 PM IST
सार
मेरठ में पुलिस अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। यहां परतापुर में एक्सिस बैंक के एटीएम से बदमाशों ने ग्यारह लाख रुपये चोरी कर लिए। एटीएम से चोरी के दौरान अलार्म न बजना घटना की संदिग्धता दर्शा रही है।
विज्ञापन
एटीएम से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी लूट का अंजाम दिया। यहां रिठानी स्थित हवेली मंडप के बराबर एक्सिस बैंक के एटीएम से कैमरों पर स्प्रे कर बिना किसी तोड़फोड़ के बदमाशों ने लगभग सवा ग्यारह लाख रुपए चोरी कर लिए। चोर एटीएम का डीबीआर भी ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एटीएम संबंधित बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की। पुलिस जांच में जुट गई है। एटीएम से चोरी के दौरान अलार्म न बजना घटना की संदिग्धता दर्शा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिठानी स्थित हवेली मंडप के बराबर एक्सिस बैंक के एटीएम में 26 अगस्त को सीआरएस कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे 11 लाख 28 हजार नौ सौ कुछ रुपए डाले थे। इसमें से किसी ग्राहक ने 5 सौ रुपए निकाले थे। 27 अगस्त को एटीएम को बंद कर दिया गया था। 29 अगस्त को कुछ बैंक के अधिकारियों ने एटीएम को खोला लेकिन देखकर चले गए। फिर 30 अगस्त को एटीएम खोला गया तब भी सर्वर ठप था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: बैंक मैनेजर बनने पर घमंडी हो गए हो, मिनटों में परिवार खत्म कर दूंगा, हत्या से पहले मावी ने दी थी धमकी
विज्ञापन
इसके बाद एटीएम को सर्विलांस से टैली किया गया तो गड़बड़ मिली। गुरुवार को एटीएम अधिकारी पीयूष पुत्र राजेंद्र निवासी न्यू शिवपुरी हापुड रिठानी पहुंचे और एटीएम को चैक किया। एटीएम से लगभग सवा ग्यारह लाख रुपए चोरी मिले। एटीएम का डीबीआर भी गायब था। चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया हुआ था। चोरी के दौरान एटीएम का अलार्म न बजना घटना की संग्धिता को दर्शा रहा है।
पीयूष ने घटना की सूचना दी तो पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। आनन -फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम अधिकारी से पूरी घटना की जानकारी ली। एटीएम की चाबी भी एटीएम अधिकारी के पास थी।
वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना वही कर सकता है जिसको एटीएम की टैकनिक पता हो। पुलिस एटीएम अधिकारी पीयूष से पूछताछ में जुटी है।