फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: more than twenty lakh people will not get Ganga water for 45 days In the scorching heat of May-June

Meerut: ढाई लाख लोगों को 45 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, मई-जून की भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसेंगे शहरवासी

Wed, 08 May 2024 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2024 12:06 PM IST
सार

2.50 लाख आबादी को 45 दिन तक गंगाजल से वंछित रहेगी। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। बता दें कि शहर में भोले की झाल से गंगाजल की आपूर्ति होती है। अब 45 दिन तक शहरवासियों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन
Meerut: more than twenty lakh people will not get Ganga water for 45 days In the scorching heat of May-June
भूगर्भ जल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मई-जून की भीषण गर्मी में शहर की 2.50 लाख आबादी को 45 दिन तक गंगाजल नहीं मिलेगा। इसका पता लगने पर मेरठ नगर निगम के अधिकारियों के पसीने छूट गए। गंगनहर स्थित भोले की झाल पर गंगाजल का 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है।

विज्ञापन


उत्तराखंड से पानी सप्लाई बंद होने पर दिल्ली-एनसीआर भी प्रभावित होगा। टिहरी में 1000 मेगावाट का प्लांट बन रहा है। इसमें बांध की डाउन स्ट्रीम में भागीरथी नदी समायोजित होगी। इसके चलते 15 मई से 30 जून तक पानी की आपूर्ति बंद की जाएगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्य अभियंता की ओर से इस बारे में पत्र दिया गया है। शहर में भोले की झाल से गंगाजल की आपूर्ति होती है। नगर निगम प्रयास कर रहा है कि लोगों को अवर जलाशयों, नलकूपों से पानी की सप्लाई और टैंकरों से गली-मोहल्लों में पानी की पूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

इसके लिए नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई और कई जगह अवर जलाशयों से पानी की आपूर्ति की रणनीति बनाई गई। वहीं, बुधवार को उत्तराखंड में पानी आपूर्ति बंद करने को लेकर बैठक होगी। इसमें डेढ़ महीने पानी आपूर्ति बंद होने पर अंतिम निर्णय होगा।

नगर निगम में जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि कई जगह पाइप लाइन न होने के चलते प्लांट से क्षमता से कम गंगाजल मिल पा रहा है। गंगाजल के चार केंद्र विकासपुरी, सर्किट हाउस, शर्मा स्मारक व घंटाघर स्थित टाउन हॉल हैं। 
 
1000 मेगावाट के प्लांट के लिए टिहरी बांध की डाउन स्ट्रीम में भागीरथी नदी समायोजित होगी। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन को अवर जलाशयों और नलकूपों से जोड़ा जाएगा। आज उत्तराखंड में बैठक होनी है। इसके बाद अंतिम निर्णय होगा।  -डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त

यह भी पढ़ें: 
VIDEO : घर के बाहर कुर्सी पर बैठे पशु व्यापारी पर अचानक गिरी दीवार, दबकर मौत

ये इलाके होंगे प्रभावित 
श्यामनगर, विकासपुरी, तारापुरी, इस्लामाबाद, मदीना कॉलोनी, सिटी गार्डन, समर गार्डन, अलीबाग , अहमदनगर, जाकिर कॉलोनी, किदवईनगर, सैनी वाला मोहल्ला, कमर अली, भूमिया पुल, सिविल लाइन, साकेत बाउंड्री रोड, हजारी का प्याऊ, मानसरोवर, विक्टोरिया पार्क, सिचाई विभाग कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, हाईडिल कॉलोनी, बीएसएनएल कॉलोनी, जवाहर क्वार्टर, मेरठ कॉलेज, मोहनपुरी की तीन गली, आईटीआई क्षेत्र, प्रभातनगर, नंगला बट्टू, सुभाष नगर, इंद्रा चौक, वेस्टर्न कचहरी रोड, प्यारे लाल स्मारक, एनएएस कॉलेज, नेहरू रोड, पीएल शर्मा स्मारक रोड, बेगमबाग, ईस्टर्न कचहरी रोड और सूरजकुंड रोड वाला क्षेत्र है। रेलवे रोड, जैननगर, मधुबन सिनेमा, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह, पत्ता मोहल्ला, पूर्वा महावीर, नगर निगम कंपाउंड, पूर्वा फिय्याजअली, जली कोठी, पूर्वा अहमदनगर, छतरी का पीर, जनतनिशां, थापरनगर, पटेल नगर, सोतीगंज, खूनी का पुल, लाला का बाजार, शीशमहल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, लोहा मंडी, बुढ़ाना गेट, गुदड़ी बाजार, तोपचीवाड़ी, मुफ्तीवाड़ा, पोदीवाड़ा, बच्चा पार्क, खैरनगर, शारदा रोड, मछेरान, मकबरा डिग्गी और भूसा मंडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed