{"_id":"676a7e78c6027e350500c1af","slug":"meerut-mom-i-am-going-to-school-and-then-a-9th-class-student-was-found-with-her-lover-in-a-hotel-room-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मम्मी मैं स्कूल जा रही हूं... और फिर होटल के एक कमरे में प्रेमी संग मिली नौवीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मम्मी मैं स्कूल जा रही हूं... और फिर होटल के एक कमरे में प्रेमी संग मिली नौवीं की छात्रा
Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
सार
इस बात का पता चलने पर परिजन होटल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने आकर युवक और होटल संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा स्कूल ड्रेस में प्रेमी के साथ होटल में पहुंच गई। जानकारी मिलने पर आए परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल संचालक और युवक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बाद में कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा-9 की छात्रा है। सोमवार सुबह छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी। किशोरी रास्ते में मिले छिलौरा गांव निवासी युवक के साथ होटल में पहुंच गई। किसी ने यह बात परिजनों को जाकर बता दी। परिजन होटल पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने आकर जांच की तो छात्रा होटल के एक कमरे में युवक के साथ मिली। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक और होटल संचालक को पुलिस हिरासत में लेकर थाने आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद बदनामी के डर से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने लिखित में किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।