डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे विधायक सत्यप्रकाश, इस बात पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से रोहटा रोड की हालत बेहद खराब है। पीडब्ल्यूडी ने समय-समय पर सड़कें के गड्ढों को भरवाने के लिए ईंट आदि का प्रयोग किया, लेकिन जलभराव और गड्ढों से मुक्ति नहीं मिल पाई। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन प्रतिदिन गड्ढों के कारण पलट रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाज सेवी दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता कई बार आंदोलन कर चुकी है।
आंदोलनकारियों के दबाव में सरकार ने 12 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भी स्वीकृत किया था, लेकिन अभी तक धन नहीं दिया है। इस कारण पिछले सप्ताह फिर से आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन क्षेत्र में एक दुर्घटना होने के कारण भूख हड़ताल टाल दी थी।
इसी दौरान कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने भी रोहटा रोड की समस्या को लेकर अधिकारियों की कमेटी गठित की और शासन में भी बात की। शुक्रवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने लखनऊ पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से रोहटा रोड को बनवाने की मांग की।
कैंट विधायक का कहना है कि रोहटा रोड के लिए लगातार शासन में बात चल रही है। बहुत जल्द सड़क बननी शुरू हो जाएगी। वहीं आंदोलन करने वाले लोगों ने कहा यदि 25 तक धन आवंटित नहीं हुआ तो 26 दिसंबर से भूख हड़ताल की जाएगी।
धैर्य रखें, अच्छी सड़क बनेगी
हमने दुष्यंत रोहटा से बात की है वह धैर्य रखें। रोहटा रोड को लेकर जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी और शासन सभी गंभीर हैं। धन आवंटित होने वाला है। जनता को अच्छी सड़क बनाकर दी जाएगी। -राजपाल सिंह, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी