UP: मिस्टी चौधरी का यूपी क्रिकेट महिला अंडर-15 टीम में हुआ चयन, परिवार में खुशी का माहौल, लोगों ने दी बधाई
Meerut News : दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदवाज मिस्टी चौधरी वनस्थली पब्लिक स्कूल परतापुर की हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता सतीश चौधरी परतापुर में ही एक धागा फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत है।
विस्तार
मेरठ में शताब्दीनगर निवासी ऑल राउंडर मिस्टी चौधरी का यूपी क्रिकेट महिला अंडर-15 में चयन हुआ है। वह 17 नवंबर से कर्नाटक में होने वाले क्रिकेट लीग मैचों में यूपी की टीम में खेलेंगी। मिस्टी के चयन से परिवार में हर्ष का माहौल है।
दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदवाज मिस्टी चौधरी वनस्थली पब्लिक स्कूल परतापुर की हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता सतीश चौधरी परतापुर में ही एक धागा फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत है। 13 साल की मिस्टी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। वह अभी तक जिला और प्रदेश स्तर पर कई बड़ी प्रतियोगिता में खेल चुकी है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत
वह रोजाना पिता के साथ जाकर युवा क्रिकेट एकडेमी में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मिस्टी को 12 और 13 नवंबर को कानपुर में हुए ट्रायल में भेजा गया था। वहां उसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उसका यूपी क्रिकेट महिला अंडर-15 में चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
वहीं, उसके चयन से पिता सतीश चौधरी, मां खुशबू चौधरी, दादी सत्तो, भाई वीर चौधरी, बीनू चौधरी, बहन मुक्ता समेत परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिचितों ने भी परिवार को बधाई दी है। उसके कोच नितिन चौधरी, सुमित बंसल, नीरज चौधरी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान, नीतू अग्रवाल, संजय रस्तौगी, वरिष्ठ रालोद नेता राजकुमार सांगवान आदि ने मिस्टी की कामयाबी पर परिवार को बधाई दी है।