फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Missing girl changed clothes after she left house and write ' start of a new journey' on FB

घर से निकलते ही युवती बदले कपड़े, सोशल मीडिया पर लिखा- 'एक नए सफर की शुरुआत', आज खुलेंगे कई राज

Thu, 14 Nov 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Nov 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut Missing girl changed clothes after she left house and write ' start of a new journey' on FB
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा से युवती के अपहरण के मामले में आज कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। एक तरफ पुलिस का मानना है कि युवती दुबई में है वहीं दूसरी ओर युवती की सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट से उसके किसी बड़े नेटवर्क के चंगुल में फंसने की अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में आज कई बड़े राज सामने आ सकते हैं दरअसल, एफआरओ आज मेरठ पुलिस को मामले से संबंधित रिपोर्ट भेजेगा -

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो लापता युवती के किसी बड़े नेटवर्क में फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं युवती ने घर से निकलते ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया कि अधिकारी इस पर अब गंभीर हो गए हैं। युवती के इस पोस्ट पर 15 लाइक भी मिले हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह युवती एक प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। वह सुबह अपने घर से रूटीन की तरह स्कूल के लिए निकली थी। तकरीबन 100 कदम की दूरी पर युवती ने अपने कपड़े बदल लिए थे। आंबेडकर रोड पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हुई। 

पुलिस ने जब युवती के घर से लेकर शिव चौक तक सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सामने आया कि युवती जब घर से निकली तो उसने स्कूल के ड्रेस कोड के हिसाब से कपड़े पहन रखे थे।

लेकिन जब उसको शिव चौक के आसपास सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो उसने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी। जिस जगह से कपड़े बदले गए, उसका फासला काफी कम है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि उसने आखिर किसके घर पर कपड़े बदले थे।

उधर मामला तब और पेचीदा हो गया जब साइबर सेल ने युवती के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। युवती फेसबुक व इंस्टाग्राम पर दुबई में रह रहे नदीम नाम के एक पाकिस्तानी युवक से चैट करती थी।

घर से निकलने के बाद ही युवती ने अपने फेसबुक अकाउंट के कवर पेज को बदला, जिस पर अंग्रेजी में 'द स्टार्ट ऑफ ए न्यू जर्नी' अंकित है। जिसका अर्थ है एक नए सफर की शुरुआत।
  
अब युवती की इन संदिग्ध गतिविधियों से पुलिस उसके किसी बड़े नेटवर्क में फंसने का अंदेशा जता रही है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवती की अखिरी लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट पर मिली थी। 

इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। वहीं  फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) दिल्ली आज मेरठ पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट सौंपेगा, जिससे यह साफ हो सकेगा कि वह देश में ही है या विदेश पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed