फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: miscreants attacked farmer sleeping in the house, looted gold coils from his wife and escaped

Meerut: घर में सो रहे किसान पर बदमाशों ने किया हमला, पत्नी से सोने के कुंडल लूटकर फरार

Sat, 17 Jun 2023 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में बदमाशों ने शुक्रवार रात किसान के घर में घुसकर उसे घायल कर दिया जबकि पत्नी से सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Meerut: miscreants attacked farmer sleeping in the house, looted gold coils from his wife and escaped
बदमाशों ने लूट का दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फाजलपुर का है, जहां पर शुक्रवार देर रात घर में सो रहे परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुए परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है, वहीं उसकी पत्नी से सोने के कुंडल लूट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब दो बजे फाजलपुर निवासी किसान कृष्णपाल अपने परिवार के साथ अपने घर पर सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाश उसकी घर की आठ फीट ऊंची दीवार को कूदकर घर में घुस गए। सबसे पहले चारपाई पर सो रहे किसान कृष्णपाल के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


जब घटना की जानकारी पास ही में सो रही पत्नी को लगी तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने उसके कानों में सोने के कुंडल पर झपट्टा मारते हुए लूट लिया और दीवार के नीचे लगे गेट से जंगल की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना ग्रामीणों को लगी तो गांव जाग हो गई, देर रात को ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कैमरा में बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 गंभीर रूप से घायल किसान कृष्णपाल को पुलिस की मदद से मवाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि घायल किसान कृष्णपाल और पत्नी सरोज जिला अस्पताल में भर्ती की किए गए हैं।

सराय खादर के मंदिर के दानपात्र में चोरी
हस्तिनापुर में शनिवार की देर रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया। पहले किसान के घर में घुसकर उसे गंभीर रूप से घायल किया और पत्नी के कुंडल लूटे तो वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र के गांव सराय खादर पहुंच गए। यहां पर शनिवार देर अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर लगे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को लेकर फरार हो गए। 

सुबह दिन निकलने पर जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के दानपात्र में करीब चार हजार रूपए रखे हुए थे जिसे अज्ञात चोर लूट कर ले गए हैं। दानपात्र लूटने की घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अन्य कई स्थानों पर भी चोरी होने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed