Meerut: आईआईएफएसआर में घुसा बदमाश, गार्ड पर धारदार हथियार से हमला, घायल
आईआईएफएसआर के कृषि फार्म हाउस में आंवला तोड़ रहे एक युवक ने गार्ड पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे गार्ड घायल हो गया। उसे सिर में कई टांके आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुर स्थित आईआईएफएसआर के कृषि फार्म हाउस में आंवला तोड़ रहे एक युवक ने गार्ड पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिस कारण गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से थाना झिंझाना के दुर्गापुर निवासी सुरेश वर्तमान में कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर रहते हैं। सुरेश आईआईएफएसआर (भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान) के कृषि फार्म हाउस में गार्ड की नौकरी करता है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: देश भर में गूंजा था तंजील अहमद हत्याकांड, मुख्य आरोपी मुनीर की जेल में मौत, दर्ज हैंं 33 मुकदमे
सुरेश ने बताया कि सोमवार को एक युवक कृषि फार्म हाउस में घुसकर चोरी से आवला तोड़ रहा था। उसने युवक को देखा तो आवला तोड़ने का विरोध किया, जिस पर युवक ने खुद को इंटेलिजेंस से बताते हुए कहा कि वह जांच करने आया है। गार्ड ने शक होने पर आईडी मांगी और सुरक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी।
युवक ने मौका मिलते ही गार्ड सुरेश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और मौके से भाग निकला। गार्ड सुरेश को अन्य साथियों ने मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी मिलने पर डायरेक्टर आजाद सिंह पंवार, सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र बालियान गार्ड का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे। सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।