{"_id":"5fbd730b9bc93972cd161274","slug":"meerut-miscreant-demanded-extortion-from-nhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के बदमाश ने एनएचएआई से मांगी रंगदारी, पंचायत चुनाव लड़ना चाहता है रंगबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के बदमाश ने एनएचएआई से मांगी रंगदारी, पंचायत चुनाव लड़ना चाहता है रंगबाज
Wed, 25 Nov 2020 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
गजेंद्र चौधरी, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:24 AM IST
सार
- नहीं देने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का परतापुर में चल रहा काम बंद कराने की दी धमकी
- एनएचएआई के दिल्ली ऑफिस से मेरठ पुलिस को दी गई जानकारी
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मेरठ में रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर में चल रहा इंटरचेंज का काम बंद कराने की धमकी दी गई है। एनएचएआई के दिल्ली ऑफिस से मेरठ पुलिस को यह जानकारी मिलने के बाद खलबली मच गई।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। परतापुर इंटरचेंज समेत एक्सप्रेसवे के अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। मंगलवार को परतापुर पुलिस के पास दिल्ली स्थित एनएचएआई दफ्तर से एक फोन आया। जिसमें बताया गया कि एक बदमाश कंपनी से रंगदारी मांग रहा है। वह धमकी दे रहा है कि रकम नहीं दी गई तो एक्सप्रेसवे पर परतापुर में चल रहे सारे काम बंद करा देगा। निर्माण कार्य में लगे डंपर आदि वाहनों को भी नहीं चलने देगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाला मेरठ में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली रोड पर उसने अपने पोस्टर भी लगवा रखे हैं। पड़ताल के बाद पुलिस ने एनएचएआई से संपर्क किया है। उनके शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज किया जाएगा
दिल्ली से एक शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेगी। जिसने रंगदारी मांगी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी