फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minister in-charge said, such machine will be installed in Meerut, which will make gold from garbage.

Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल बोले, मेरठ में लगेगी कूड़े से सोना बनाने वाली मशीन, अखिलेश यादव ने किया कटाक्ष

Mon, 26 May 2025 10:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 10:02 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में स्वच्छ पेयजल, दुग्ध विकास, राशन वितरण, स्वच्छता, आदि के संबंध में बैठक ली। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके बयान पर ट्वीट कर दिया। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने नौचंदी मेले का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Meerut: Minister in-charge said, such machine will be installed in Meerut, which will make gold from garbage.
मेरठ में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह नौचंदी मेले का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में ऐसी मशीन लगेगी, जिससे कूड़े से सोना बनेगा। ये मशीन जल्दी तैयार हो जाएगी। मशीन तैयार होने पर मेरठ में कूड़े से सोना बनेगा। नालों से गंदगी निकाली जाए और गीला कूड़ा भी तत्काल उठाकर निस्तारण करें। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। सभी विभाग तीन माह की कार्ययोजना बनाकर काम करें। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में शतप्रतिशत पानी की सप्लाई हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विकास भवन में स्वच्छ पेयजल, दुग्ध विकास, राशन वितरण, स्वच्छता, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, विवाह अनुदान, विद्युत आपूर्ति, संक्रामक रोग नियंत्रण, गौ संरक्षण, हरा चारा भूसा, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। 
 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में शत-प्रतिशत पानी की सप्लाई हो। पानी का अपव्यय नहीं होना चाहिए। बरसात से पहले नालों की सफाई की जाए। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। आंधी के कारण टूटे बिजली तार, खंभों और ट्रांसफार्मरों को युद्ध स्तर पर ठीक करके बिजली आपूर्ति चालू की जाए। बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराया जाए। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए टीकाकरण, एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग आदि किया जाए। गौशालाओं में भूसा, चारा पर्याप्त मात्रा में रहे।
 

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति की जाएगी। बैठक में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी अश्विनी त्यागी, गुलाम मोहम्मद, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी आदि मौजूद रहे।

ये था कूड़े से सोना बनाने के बयान का आशय
कूड़े से सोना बनाने से उनका आशय कचरे के बेहतर निस्तारण और उससे प्राप्त होने वाली आय से था। 




 

पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलवा दें: अखिलेश
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के कूड़े से सोना बनाने के बयान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के दुग्ध मंत्री से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुग्ध किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था करा दें, फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें। भाजपा में दूर से फेंकने का कम्पटीशन चल रहा है। 
 

मेरठ का प्रसिद्ध नौचंदी मेला शुरू, 26 जून तक लगातार होंगे कार्यक्रम

भजनों और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सोमवार को ऐतिहासिक नौचंदी मेला शुरू हो गया। स्वामी सुरेंद्र बुद्धिराज की टीम ने पटेल मंडप में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रांत स्तरीय मेला नौचंदी मेले में 26 जून तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह रामायणकालीन चंडी देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधि विधान से पूजन किया। मंत्रोच्चारण पंडित संजय शर्मा ने किया। वहीं, पटेल मंडप में पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने नवग्रह पूजन किया। मां की ज्योति प्रज्ज्वलित सुनील निर्मल ने की। इसके बाद सुरेंद्र बुद्धिराज ने मां भगवती का आह्वान किया। गणेश भगवान को मनाएं..., दिल वाली पालकी.., सात सोने वाले शेरों के रथ पर बैठिए अंबे रानी...जैसे भजनों को सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed