{"_id":"675090687ba11abdce0e8475","slug":"meerut-minister-in-charge-dharampal-singh-said-gold-will-be-made-from-garbage-everyone-was-surprised-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कूड़े से बनाएंगे सोना... पाकिस्तान से जुड़े संभल हिंसा के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कूड़े से बनाएंगे सोना... पाकिस्तान से जुड़े संभल हिंसा के तार
Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
सार
मेरठ शहर में घुसते ही कूड़े के पहाड़ दिखते हैं। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर खाली बेल्ट घुमाकर करोड़ों का भुगतान हो गया। ऐसे कई सवाल मीडिया ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से किए।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महानगर में कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा है। शहर में घुसते ही कूड़े के पहाड़ दिखते हैं। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर खाली बेल्ट घुमाकर करोड़ों का भुगतान हो गया। ऐसे कई सवाल मीडिया ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। मेरठ में कूड़े से कंचन बनेगा। मीडिया ने कंचन का मतलब पूछा तो प्रभारी मंत्री ने जवाब दिया कि सोना बनेगा। यह सुनकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों ने प्रभारी मंत्री से सवाल पूछा कि लोहियानगर में कूड़ा प्लांट पर भ्रष्टाचार की पोल नगर आयुक्त ने सीसीटीवी से खोली है। वहां पर खाली बेल्ट घूम रही थी और भुगतान हो रहा था। कूड़ा निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त से बातचीत की है। उन्होंने जल्द ही एनटीपीसी द्वारा कूड़ा प्लांट लगाने की बात कही, जोकि कूड़े से कोयला बनाएगा। कूड़ा प्लांट की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेरठ में कूड़े का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। यहां कूड़े से कंचन बनेगा। कंचन क्या होता है, इस पर प्रभारी मंत्री बोले कि सोना। हालांकि कंचन का मतलब धन, संपत्ति और कोमल भी होता है। बाद में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा कूड़े से कोयला और बिजली बनेगी, जिससे पैसा भी मिलेगा। इसको देखते हुए ही प्रभारी मंत्री ने कंचन का नाम लिया है।