फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minister Dharampal Singh said cattle will not seen on roads and fields before 2024

खास बातचीत: मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा- 2024 से पहले सड़कों-खेतों में नहीं दिखेंगे गोवंश, एक और बड़ा एलान

Sat, 22 Jul 2023 10:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

Meerut News : अमर उजाला की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ खास बातचीत हुई। वहीं, खास बातचीत के दौरान मंत्री ने दावा कि 2024 से पहले गोवंश सड़कों व खेतों में नहीं दिखेंगे। उन्होंने एक और बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन
Meerut: Minister Dharampal Singh said cattle will not seen on roads and fields before 2024
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में देसी गाय ज्यादा मात्रा और गुणवत्तापूर्वण दूध देती नजर आएंगीं। यह भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से संभव होगा। भारतीय पशु अनुसंधान, बरेली (आरवीआरआई) में ब्राजील के वैज्ञानिकों की मदद से भ्रूण प्रत्यारोपण का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह जानकारी अमर उजाला कार्यालय में आए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देसी गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण के माध्यम से गायों की नस्लों में सुधार किया जाएगा। इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी होगी। कहा कि ज्यादातर देसी गाय कम दूध देती हैं। इसलिए जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो पशु पालत उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि अब देसी गायों का भ्रूण प्रत्यारोपण के जरिए ज्यादा दुधारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देसी गाय का दूध अमृत के समान है।

विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुपालक को गिर गाय, साहीवाल, हरियाणवी गाय का फ्री सीमन दिया जा रहा है। मुर्रा भैंस के दूध की गुणवत्ता साहीवाल की तरह ही है। मुर्रा भैंस का सीमन भी पशुपालक को फ्री दे रहे हैं। इससे भैसों में भी दुग्ध का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे गरीब किसान-पशुपालक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दुनिया के देशों में भारत दूध उत्पादन में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि खेती हमारे देश की अर्थव्यवस्था है। खेती प्रभवित होती है तो अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।

बकरी-बकरा पालने के लिए लाए योजना
लघु पशुपालक के लिए दस बकरी और एक बकरा पालने के लिए योजना बनाई गई है। इस यूनिट पर एक लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे। किसान को 17 हजार खर्च करने होंगे। बाकी 90 प्रतिशत ऋण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन तीन करोड़ अंडों की जरूरत है, जिसको पूर्ति करने के लिए मुर्गी पालन की योजना लाए हैं। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।

विज्ञापन

2024 से पहले सड़कों-खेतों में नहीं दिखेंगे गोवंश
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2024 से पहले गोवंश किसानों के खेत, सड़क और शहर की गलियों में नहीं दिखेंगे। इन्हें गोशालाओं में संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

नहीं बिकेगी जमीन, बंद पड़े पराग के प्लांट चलेंगे
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पराग दुग्ध संघ की कोई जमीन नहीं बिकेगी। इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। प्रदेश में कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर समेत छह बंद पड़े पराग के प्लांट राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से चलाए जाएंगे। कमजोर प्लांटों को भी आर्थिक मदद देकर मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed