{"_id":"699f1d98f0ac5852d203ebd8","slug":"meerut-military-hospital-honoured-with-surya-trophy-meerut-news-c-72-1-mct1004-149391-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ मिलिट्री अस्पताल को सूर्या ट्रॉफी से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ मिलिट्री अस्पताल को सूर्या ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय सेना की मध्य कमान के अंतर्गत आने वाले सैन्य अस्पतालों की श्रेणी में मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ को सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशियलिटी जोनल अस्पताल का गौरव मिला है। मंगलवार को देहरादून में आयोजित सेंट्रल कमांड इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानकों को स्थापित करने के लिए मिलिट्री अस्पताल को प्रतिष्ठित सूर्या ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ के कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा और सूबेदार मेजर एमके राठौर को ट्रॉफी प्रदान की। यह उपलब्धि मुख्यालय पश्चिम यूपी सब एरिया के दूरदर्शी विजन और मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ के कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा के नेतृत्व में मिली है। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल ने न केवल चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया, बल्कि मरीज प्रथम की नीति को क्रियान्वित किया है। अस्पताल ने सर्पदंश, भीषण सड़क दुर्घटनाओं और गोली लगने से घायल गंभीर मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया। अस्पताल ने आशा स्कूल के विशेष बच्चों के लिए नोवेल कैनाइन थेरेपी की शुरुआत की है। अस्पताल में पहला तंबाकू नशा मुक्ति क्लीनिक शुरू किया गया है। अस्पताल के रजिस्ट्रार कर्नल ऋषि ढिल्लन ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे प्रत्येक डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारियों और सभी कर्मियों की अथक मेहनत का फल है।