{"_id":"5f5f9946368cab54f808784b","slug":"meerut-mes-employee-accused-of-indecency-by-entering-house-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एमईएस के कर्मचारी पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एमईएस के कर्मचारी पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, हंगामा
Mon, 14 Sep 2020 09:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:54 PM IST
सार
- पीड़ित पक्ष ने किया हंगामा, लालकुर्ती थाने में आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमईएस के एक कर्मचारी पर घर में घुसकर महिला ने अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी तो कर्मचारी ने शराब के नशे में अभद्रता की और उसे परेशान किया। विरोध करने पर गाली गलौज की। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चला गया। मामले में एमईएस के अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। वहीं, लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित तोपखाना बाजार का है। एमईएस के एक कर्मचारी की पत्नी सोमवार को घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि एमईएस का ही एक अन्य कर्मचारी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और अभद्रता की।
विज्ञापन
विरोध करने पर गाली गलौज की और धमकी देते हुए हंगामा किया। जिसके बाद आरोपी कर्मचारी ने मकान खाली करवाने के लिए भी धमकाया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी और साथ ही लालकुर्ती पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ लालकुर्ती रविंद्र पलावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।