{"_id":"63fc94622e61c030190ebca4","slug":"meerut-medical-college-laparoscopic-surgery-for-the-first-time-in-the-department-of-pediatric-surgery-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल कॉलेज : पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार हुई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल कॉलेज : पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार हुई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
Mon, 27 Feb 2023 05:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:01 PM IST
सार
मेरठ मेडिकल कॉलेज : पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित पीडियाट्रिक (बाल चिकित्सा) सर्जरी विभाग में पहली बार हर्निया की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन विधि) द्वारा की गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि असमा (5) निवासी राधना, किठौर पिछले एक साल से इंगुइनल हर्निया रोग (जब टिशू पेट की मांसपेशियों के आगे निकल जाते हैं) से ग्रसित थी। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव गुप्ता की टीम ने सर्जरी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि आज कल बच्चों के माता पिता जागरूक हैं। बच्चों में अगर हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स का दर्द आदि कोई लक्षण नजर आते ही चिकित्सक से संपर्क कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध पीडियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। सर्जरी करने वाली टीम डॉ शीतल, डॉ केतन, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ सुभाष दहिया, डॉ अभिषेक आदि रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हा हुआ नाराज, पिता से की अभद्रत तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार