फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: groom became angry for not getting favorite bike in dowry, bride denied to go with groom

Meerut: मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हा हुआ नाराज, पिता से की अभद्रत तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Mon, 27 Feb 2023 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Feb 2023 11:24 AM IST
सार

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के इंचौली में पाबला गांव में शादी समारोह में विदाई के दौरान मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हा नाराज हो गया और दुल्हन के परिजनों से अभद्रता कर डाली। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधकर बना लिया और उसकी पिटाई कर डाली। वहीं दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: groom became angry for not getting favorite bike in dowry,  bride denied to go with groom
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में विदाई के समय होंडा शाइन बाइक ना मिलने पर दूल्हा नाराज हो गए। परिजनों से अभद्रता कर दी। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बना लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दुल्हन ने जाने से इनकार कर दिया। सुबह 10 बजे तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में धनपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी आंचल का रिश्ता मुरादनगर क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी विक्रांत पुत्र ओमवीर से हुआ था। 26 फरवरी शाम दूल्हा बारात लेकर आया। रात में निकासी के बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: गर्मी की मार, मार्च में पारा पहुंचेगा 40 के पार, बाइक न मिलने पर बिफरा दूल्हा, मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह फेरे भी हुए। दूल्हे को पता चला कि दुल्हन पक्ष स्प्लेंडर बाइक दे रहे हैं। दूल्हे ने कहा कि मुझे स्प्लेंडर बाइक अच्छी नहीं लगती। मुझे हौंडा शाइन बाइक चाहिए। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं माना।


आरोप है कि उसने दुल्हन के पिता से अभद्रता कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद परिवार, रिश्तेदारों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। उसकी बहन, बहनोई, बच्चों सहित 7 लोगों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी इंचौली थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और दूल्हा-दुल्हन पक्ष को बैठाकर समझाने की कोशिश की, परंतु दूल्हा नहीं माना। जिसको लेकर सुबह करीब 10 बजे तक भारी हंगामा चलता रहा। पुलिस दूल्हे व उसके परिजनों को किसी तरह निकालकर थाने ले कर आई। थाने पर भी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ढाई लाख रुपए दूल्हे पक्ष को लड़की वालों को देने होंगे। वहीं लड़की के परिजनों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed