फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut me raktdaan

मेरठ शहर में 346 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
meerut me raktdaan
रक्तदान करने वाले कैडेट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शहर में चार स्थानों पर आयोजित शिविर में युवा उमड़ पड़े। 346 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए दो बजे की बजाय शाम पांच बजे तक कैंपों को चलाना पड़ा। पंडित प्यारे लाला जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड एकत्र हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल के सहयोग से चार रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के सहयोग से ब्लड बैंक व बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट में शिविर लगाया गया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को दोनों शिविरों से 192 यूनिट ब्लड मिला है। विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट में 136 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मेडिकल कॉलेज में 56 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्यारे लाला जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें भी आम लोगों, युवाओं के साथ ही एनसीसी कैडेट्स का विशेष योगदान रहा। बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. सुनील गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 24 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें युवाओं व महिलाओं ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 
सीएमओ, कर्नल हरप्रीत सिंह ने किया उद्घाटन
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. वीपी सिंह व कर्नल (सीओ) हरप्रीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके कर्नल हरप्रीत सिंह के साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कैशलेंद्र सिंह ने स्वयं रक्तदान कर एनसीसी कैडेट्स व अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेडिकल में इन्होंने किया रक्तदान
सागर, सचिन, दीपक, यशु, अंकुर, अक्षय, आसिम, रविंद्र, दिनेश, पुलकित, नाजिया, विनोद, जितेंद्र, शमशाद, दिवेश देव, राहुल, मनोज, सुरेश, राखी, प्रियंका, सचिन, संजीव, अंकित, गजेंद्र, अनिल, भारती, आरिफ, सुखदीप कौर, शाहीन, दीपा गोस्वामी, सारिका, मनेश गौड़, अभिषेक, प्रिंस, मन्नु, डॉ. अनिल, संदीप कुमार व सत्यवीर शर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed