{"_id":"6385c33cabf07f5ba950418e","slug":"meerut-mda-vice-president-abhishek-pandey-gave-strict-instructions-to-the-employees-after-assuming-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पद संभालते ही दिखे MDA उपाध्यक्ष के तेवर, कर्मचारियों को दी हिदायत, सुनाया ये भावुक किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पद संभालते ही दिखे MDA उपाध्यक्ष के तेवर, कर्मचारियों को दी हिदायत, सुनाया ये भावुक किस्सा
Tue, 29 Nov 2022 04:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:17 PM IST
सार
पद संभालते ही MDA उपाध्यक्ष के तेवर देखने को मिले। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने अपने जीवन का भावुक किस्सा सुनाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों को संदेश देते एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने मंगलवार सुबह पदभार संभालते ही प्राधिकरण के सभाकक्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर सचिव तक को बुलाकर अपना स्पष्ट संदेश दिया। इस दौरान अधिकारी कुर्सी पर बैठे रहे और कर्मचारियों के सम्मान में उपाध्यक्ष खड़े हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि आपकी बदौलत से ही प्राधिकरण की सूरत और सीरत बदलेगी। इसलिए मैं आपके सामने बैठकर बात नहीं कर सकता। स्पष्ट रूप से कहा कि आप लोग सुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करें। यदि किसी गलत मंशा से काम करेंगे तो आप तय समझे की बहुत बड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि आपकी मंशा सही होगी तो मैं एक बार नहीं तमाम बार माफ करूंगा।
विज्ञापन
अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए बताया कि मध्यम परिवार से रहा हूं, जहां सालाना स्कूल की फीस देने के लिए परिवार के सदस्यों को सोचना पड़ता था। आईआईटी रुड़की की फीस स्कॉलरशिप मिलने पर जमा होती थी। यदि स्कॉलरशिप नहीं होती तो मैं यहां खड़ा नहीं होता। यानी मेरी फीस देश की जनता ने दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण
इसलिए कहना चाहता हूं कि जनता और टैक्स देने वालों से अभद्रता और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हो सकता है कि आप में से कुछ लोगों का विचार ऐसा नहीं रहा होगा, लेकिन अब से और आज ही से अपनी विचारधाराओं और कार्यशैली को बदल लें। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं कि पूर्व में किसने क्या किया। मगर अब किसी ने क्या किया, उस पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद