फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mawana police station in-charge and outpost in-charge suspended, had demanded bribe to release gun and

Meerut: मवाना थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड, बंदूक-कारतूस छोड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत

Fri, 16 May 2025 11:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 May 2025 11:51 AM IST
सार

मेरठ में बंदूक और कारतूस छोड़ने के लिए 20 हजार रिश्वत मांगने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पुलिसकर्मियों निलंबित कर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी। एसपी सिटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Meerut: Mawana police station in-charge and outpost in-charge suspended, had demanded bribe to release gun and

विस्तार

मेरठ में बंदूक और कारतूस छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव और सठला चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी। एसपी सिटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को सठला गांव के शारिब और हैदर खान तथा मवाना निवासी उबैद को गिरफ्तार कर 12 बोर से 204 और 315 बोर के 30 कारतूस बरामद किए थे। रविवार को एसएसपी के आदेश पर सीओ सौम्या अस्थाना व मवाना थाना पुलिस ने गांव सठला में कई घरों में छापा मारा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI एजेंट के खौफनाक मंसूबे: आठवीं पास नोमान सोशल मीडिया 'एक्सपर्ट', पाकिस्तान को बेचीं देश की गोपनीय सूचनाएं 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मवाना पुलिस ने वसीम के यहां से लाइसेंसी बंदूक और 10 कारतूस जांच के नाम पर पकड़े। जिसे थाने लाकर जांच की तो वो सही पाई गई। इन्हें छोड़ने के एवज में पुलिस ने 20 हजार रुपये की डिमांड की। पीड़ित ने साढ़े सात हजार रुपये दे दिए, तो पुलिस ने बंदूक उसे दे दी थी। कारतूस छोड़ने के नाम पर बाकी साढ़े 12 हजार रुपये के लिए पुलिस पीड़ित पर दबाव बना रही थी। 

पीड़ित ने मेरठ आकर इसकी शिकायत डीआईजी कलानिधि नैथानी से की। डीआईजी ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। पीड़ित ने चौकी प्रभारी की ऑडियो भी एसएसपी को दी। जिस पर एसएसपी ने मवाना थानेदार विशाल श्रीवास्तव और सठला चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी। 

यह भी पढ़ें:ISI एजेंट के खौफनाक मंसूबे: आठवीं पास नोमान सोशल मीडिया 'एक्सपर्ट', पाकिस्तान को बेचीं देश की गोपनीय सूचनाएं

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि थानेदार और चौकी इंचार्ज ने बंदूक-कारतूस छोड़ने के नाम पर रुपयों की मांग की, शिकायत पर दोनों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed