{"_id":"68b852146a29299bf30cec38","slug":"meerut-mavericks-could-not-reach-the-final-rituraj-scored-a-half-century-meerut-news-c-72-1-mct1009-139865-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में नहीं पहुंच सकी मेरठ मेवरिक्स, रितुराज ने लगाया अर्द्धशतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में नहीं पहुंच सकी मेरठ मेवरिक्स, रितुराज ने लगाया अर्द्धशतक
विज्ञापन
- गेंदबाजी में भी कार्तिक त्यागी ने टूर्नामेंट में लिए 14 विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी लीग के तीसरे सीजन में क्वालीफायर वन में बुधवार को मेरठ को काशी रुद्राक्ष के सामने हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही काशी की टीम ने जहां फाइनल में जगह पक्की की वहीं, मेरठ मेवरिक्स का सफर यहीं खत्म हो गया। मेरठ के यहां तक के सफर में मेरठ के निवासी बल्लेबाज रितुराज शर्मा और हापुड़ के रहने वाले तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का अच्छा योगदान रहा। वह आखिर में टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को लखनऊ में खेले गए क्वालीफायर वन में मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्राक्ष के बीच शानदार भिड़ंत रही। काशी रुद्राक्ष की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसमें कप्तान करन शर्मा ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम की शानदार शुरुआत रही। मेरठ के रितुराज शर्मा ने टीम की ओर से 65 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद पारी धीमी पड़ गई। कप्तान रिंकु सिंह ने जरूर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी अंतिम ओवर में मेरठ के शिवम मावी की ही गेंद पर 40 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उनके आउट होते ही मेरठ का फाइनल में पहुंचने का सफर यहीं खत्म हो गया। अंतिम दो गेंद में मेरठ को दस रन चाहिए थे, लेकिन रिंकु सिंह आउट हो गए और टीम के हाथ निराश ही लगी। यूपी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। काशी 5 रन से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची।
मेरठ के रितुराज शर्मा और कार्तिक टूर्नामेंट में चमके
मेरठ के गंगानगर गंगासागर निवासी रितुराज शर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया और वह मेरठ के उपभरते हुए क्रिकेटर नजर आए। उन्होंने क्वालीफायर वन में भी 65 रन की पारी खेली। वह उल्टे हाथ के बल्लेबाज हैं और यहां मेरठ में करन पब्लिक स्कूल में अभ्यास करते हैं। उत्तर प्रदेश के लिए अंडर 23 समेत कई टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यूपी लीग के तीसरे सीजन में इन्होंने मेरठ मेवरिक्स की ओर से खेलते हुए कुल 11 मैच में 354 रन बनाए। उन्होंने चार अर्द्धशतकीय पारी खेली और 16 से अधिक छक्के लगाए। माधव कौशिक, स्वास्तिक चिकारा और मेरठ के कप्तान रिंकु सिंह जैसे बल्लेबाजों के बीच वह उभरकर आए और मेरठ को यहां तक पहुंचा। मेरठ के भामाशाह में ही अभ्यास करने वाले हापुड़ के रहने वाले तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी अपनी गेंदबाजी से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 14 विकेट लिए। यह भी तब जब वह कई मैच में खेल भी नहीं पाए। उन्होंने एक मैच में चार विकेट भी लिए। मेरठ के इन दोनों क्रिकेटरों ने मेरठ की टीम को यहां तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।