फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story

Meerut Murder: 5 शवों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे हत्यारे, इस ओर इशारा कर रहे ये प्रमाण, जल्द खुलेंगे राज

Fri, 10 Jan 2025 01:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। जहां मृतक बच्चों की चाची ने कई राज खोले तो वहीं माैक पर मिले प्रमाण कई कहानी कह रहे थे। पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
लिसाड़ी गेट हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन में मोईन, उसकी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हत्या कर सभी शव बेडबाॅक्स में छिपाए गए थे। यही नहीं पांचों शवों को प्लास्टिक के बोरों में बंद कर बेड बाॅक्स में रखा गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और जांच पड़ताल में जुट गई। फाॅरेंसिक टीम ने माैके से कई साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर कार्य कर रही है। जल्द ही इस घटना को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
बेड में मिले शव। - फोटो : अमर उजाला
70 गज का मकान, हत्या का मंजर देख कांपी रूह
सुहेल गार्डन में कच्ची कीचड़ वाली दस फीट की गली में 70 गज के मकान का अंदर से मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। दंपती और उनकी तीन बेटियों के शव मिले। सभी का बेरहमी से कत्ल किया गया था। मोईन का शव बेड के पास गठरी में बंधा था। उसके हाथ पैर बंधे थे। 

आसमा और उनकी तीन बेटियां अफ्सा, अजीजा और अदीबा के शव बेड में मिले। आसमा और बड़ी बेटी का शव एक साथ बेड में थे, जबकि दोनों छोटी बेटियों के शव बेड में ही एक बोरी में थे।
विज्ञापन

Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
इस तरह बेड पर मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

रोशनदान से मकान में झांका तो मालूम चली वारदात
मोईन के घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रिश्तेदार और भाई सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल नहीं उठ रही थी। सुबह से परिवार का एक भी व्यक्ति किसी ने नहीं देखा था।

मोईन के दो भाई तसलीम और मोमिन सुहेल गार्डन के बराबर वाली कॉलोनी समर गार्डन में रहते हैं। पूरे दिन माेईन के फोन से कोई जवाब नहीं मिलने पर भाई तसलीम ने छत के बगल में लगे रोशनदान से मकान के अंदर का नजारा देखकर शोर मचाया। 

विज्ञापन

Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन, जमीन पर बिखरा था सामान
दूसरा भाई मोमिन ताला तोड़कर लोगों के साथ कमरे में पहुंचा। जमीन पर कपड़े और सामान बिखरा था। दरवाजे के सामने ही बड़ा हॉल था, पास में छोटा सा किचन। कमरे में खून फैला था। किसी तरह की दुर्गंध नहीं आ रही थी। बेड में सामान रखने के लिए बॉक्स बने हुए थे। वो बंद था, उस पर भी खून लगा था।

बेड के अंदर एक ओर आसमा और बड़ी बेटी की लाशें थीं। शोर मचा कि दो बेटी गायब हैं। तभी बेड में ही दूसरी तरफ दोनों छोटी बच्चियों की लाशें मिलीं। ये लाशें बोरियों में थीं। यह मंजर देख कर सभी की रूह कांप गई। 

Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
हापुड़ से पहुंचा आसमा का भाई। - फोटो : अमर उजाला

किस ओर इशारा कर रहे ये प्रमाण? पुलिस की छानबीन जारी
हत्या की वारदात के बाद यहां जिसने भी मंजर देखा उसी की रूह कांप गई। कमरे में जमीन पर हर तरफ कपड़े, चादर, बर्तन आदि बिखरे पड़े थे। कूकर और एक पैन बेड के बिल्कुल बराबर में रखा था। यह भी अंदेशा जताया गया कि हत्या के दाैरान परिवार ने काफी संघर्ष किया हो। पत्थर काटने की मशीन से सभी के गले रेते गए थे।

मकान के अंदर मोईन का शव गठरी में बंधा था। पत्नी आसमा और बड़ी बेटी का शव बेड के अंदर था। दोनों छोटी बेटियों के शवों को भी बोरी में बांधकर बेड के अंदर ही रखा था। जिस मकान में सामूहिक हत्याकांड हुआ। उसके सामने वाला मकान भी बंद है और उसके आसपास दोनों ओर खाली प्लाॅट हैं। 

Meerut Mass Murder: killers were trying to dispose all five bodies, evidences tells the story
माैके पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
पांच हत्याओं के मामले में मृतक महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें तीन नामदर्ज हैं बाकी अज्ञात में तहरीर दी है। मेरठ पुलिस ने 2 नामदर्ज लोगों समेत कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एक नामदर्ज युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


 

पुलिस ने यह भी अंदेशा जताया है कि हत्यारे एक से ज्यादा हो सकते हैं। घटनास्थल का मंजर देखकर पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में कई लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही शवों को ठिकाने लगाने की योजना रही हो। हो सकता है कि जाग होने या किसी आहट होने पर शव बेड बाॅक्स में रखे गए हो। इस क्षेत्र में नजदीक में कोई सीसीटीवी नहीं है। मोड़ पर स्थित एक दुकान के सामने कैमरा लगा है, जिसे खंगाला गया है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

एसएसपी का भी कहना है कि हत्याकांड को करीबी लोगों ने ही अंजाम दिया है, कातिल कौन है और कत्ल की वजह किया है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed