फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married woman sat on hunger strike in her in-laws house for 24 hours, door not open

Meerut: भूखी-प्यासी बैठी रही विवाहिता, सुसराल वालों ने न खोला दरवाजा, मायके से पहुंचे सैकड़ों लोग, दिया धरना

Tue, 10 Oct 2023 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक विवाहिता ने दहेज का आरोप लगाते हुए ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया। विवाहिता ससुराल के गेट पर घंटों से भूखी प्यासी बैठी रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वहीं सूचना पर विवाहिता के मायके के गांव से सैकड़ों से संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विवाहिता के साथ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Meerut: Married woman sat on hunger strike in her in-laws house for 24 hours,  door not open
घर के बाहर बैठी विवाहिता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में  एक कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहित छह घंटे तक ससुराल के बाहर बैठी रही।  लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज  आरोप लगाया है। दहेज कम लाने को लेकर पूर्व में भी पति व ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट कर चुके हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच की।
विज्ञापन


वहीं रात तक भी जब गेट नहीं खुला तो सूचना पर विवाहिता के गांव से लगभग 200 लोग विवाहिता के पास पहुंचे और मिलकर धरने पर बैठ गए। विवाहिता ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर शांत किया। लेकिन ससुराल वालों ने अभी तक गेट नहीं खोला है।
विज्ञापन

Meerut: Married woman sat on hunger strike in her in-laws house for 24 hours,  door not open
विवाहिता के गांव से पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala

मुरादनगर के रोली गांव निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी लगभग दो साल पूर्व गोल्ड कोस्ट निवासी एक युवक से हुई थी। युवक जानी के एक बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर उसके साथ अभद्रता करने लगे थे।

वहीं महिला के साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत विवाहिता ने परिजनों से की थी। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हो चुकी है। महिला के अनुसार लगभग 15 दिन पूर्व उसका पति उसे मायके छोड़कर आ गया था। इसके बाद से वह लगातार अपने पति में ससुराल वालों को फोन कर रही है। लेकिन कोई भी उसके फोन को रिसीव नहीं कर रहा है।

मंगलवार को विवाहित परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। विवाहिता ने गेट खोलने के लिए कहा। लेकिन ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद से महिला ससुराल के बाहर फर्श पर धरने पर बैठ गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed