Meerut: भूखी-प्यासी बैठी रही विवाहिता, सुसराल वालों ने न खोला दरवाजा, मायके से पहुंचे सैकड़ों लोग, दिया धरना
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक विवाहिता ने दहेज का आरोप लगाते हुए ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया। विवाहिता ससुराल के गेट पर घंटों से भूखी प्यासी बैठी रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वहीं सूचना पर विवाहिता के मायके के गांव से सैकड़ों से संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विवाहिता के साथ धरने पर बैठ गए।
विस्तार
वहीं रात तक भी जब गेट नहीं खुला तो सूचना पर विवाहिता के गांव से लगभग 200 लोग विवाहिता के पास पहुंचे और मिलकर धरने पर बैठ गए। विवाहिता ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर शांत किया। लेकिन ससुराल वालों ने अभी तक गेट नहीं खोला है।
मुरादनगर के रोली गांव निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी लगभग दो साल पूर्व गोल्ड कोस्ट निवासी एक युवक से हुई थी। युवक जानी के एक बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर उसके साथ अभद्रता करने लगे थे।
वहीं महिला के साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत विवाहिता ने परिजनों से की थी। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हो चुकी है। महिला के अनुसार लगभग 15 दिन पूर्व उसका पति उसे मायके छोड़कर आ गया था। इसके बाद से वह लगातार अपने पति में ससुराल वालों को फोन कर रही है। लेकिन कोई भी उसके फोन को रिसीव नहीं कर रहा है।
मंगलवार को विवाहित परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। विवाहिता ने गेट खोलने के लिए कहा। लेकिन ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद से महिला ससुराल के बाहर फर्श पर धरने पर बैठ गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर करवाई की जाएगी।