फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married woman killed for dowry, husband and brother-in-law arrested

मेरठ: बेटी की करंट से मौत की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके वाले, हत्या का आरोप, पति-देवर गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति और देवर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Married woman killed for dowry, husband and brother-in-law arrested
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार को ससुरालियों ने विवाहिता मंतशा के मायके वालों को करंट लगने से उसकी मौत की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हापुड़ मजीदपुरा के रहने वाले हनीफ ने तहरीर में बताया कि बेटी मंतशा (30) की शादी तीन साल पहले सद्दीकनगर निवासी आदिल पुत्र आस मोहम्मद के साथ हुई थी। दोनों का डेढ़ वर्षीय बेटा अदनान भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी कवायद: पश्चिमी यूपी में तीन साल से जमे 26 अफसरों को तबादले का इंतजार, एडीजी जोन भी आएंगे जद में

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों से अनबन के कारण आदिल कुछ समय से मंतशा को लेकर समर गार्डन 60 फुटा रोड पर अनीस मलिक के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार को मंतशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed