फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, marriage before divorce and panchayat

सुहागरात में दोस्त को सौंप दी दुल्हन और फिर लगी पंचायत

Fri, 16 Nov 2018 03:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut, marriage before divorce and panchayat
दुल्हन

यूपी के मेरठ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। एक युवक ने सुहागरात को दुल्हन को अपने दोस्त के पास भेज दिया। इसके बाद लड़के के परिजन जब दुल्हन को मायके में मिलाने लेकर गए तो युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। इसके बाद बखेड़ा हो गया।

विज्ञापन


मामला लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। यहां दुल्हन दोस्त को सौंपने के आरोप में पति समेत चार लोगों को दुल्हन के मायके वालों ने बंधक बनाकर पीटा। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों परिवार की आधी रात तक पंचायत चलती रही। जिसमें आरोपी पति ने माफी मांगी। फिर तलाक नामा लिखा गया।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट में हाल ही में एक युवक की शादी हुई थी। आरोप है कि युवक ने सुहागरात को दुल्हन को अपने दोस्त के पास भेज दिया। गुरुवार को दुल्हन को उसके मायके में मिलाने के लिए पति व तीन लोग गए थे। दुल्हन ने पति की हरकत मायके वालों को बता दी। इस पर मायके वालों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको छुड़ाया। आधी रात तक दोनों परिवार के लोगों के बीच पंचायत चलती रही। जिसमें समझौता हुआ कि दहेज में दिया सामान वापस हुआ। दोनों में तलाक हो गया। 

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी। लेकिन दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ बैठकर समझौता कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed