फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man was shot and injured in a minor dispute, hospitalized

मेरठ : आपसी कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 14 Mar 2022 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Mar 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Meerut:  man was shot and injured in a minor dispute, hospitalized
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में रविवार देररात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी में देर रात अनमोल पुत्र जितेंद्र के मकान में किराएदार प्रवीण और उसका दोस्त आकाश बैठकर शराब पी रहे थे। पीने के दौरान किसी बात को लेकर वहां पर हंगामा हो गया जिसके बाद अनमोल और उसके पिता जितेंद्र ने हंगामा होते देखकर आकाश को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


देर रात में आकाश अनमोल के मकान पर पहुंचा और घर के बाहर हंगामा करते हुए अनमोल ओर  जितेंद्र को बाहर आने के लिए कहा अनमोल जब मकान से बाहर निकलकर आया तो  आकाश ने 12 बोर के तमंचे से उस पर फायर कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल के पैर में कुछ गोली के छर्रे और उसकी कार में भी लगे। वहीं आकाश मौके से गोली चलाने के बाद भाग गया सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अनमोल को मोदीपुरम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।


पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया है और आकाश के बारे मे पुलिस पता लगा रही है। आकाश दौराला क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रवीण और आकाश दोनों मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी में काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed