फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man was preparing to get married for the third time, wife reaches in the Middle

मेरठ : दो निकाह के बाद तीसरी दुल्हन लाने की तैयारी कर रहा था शौहर, अचानक पहुंच गई दूसरी पत्नी, जमकर हंगामा

Sun, 13 Jun 2021 06:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी वसीम तो नहीं मिला, लेकिन उसके पिता जमील और अलकमा के पिता भोला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Meerut man was preparing to get married for the third time, wife reaches in the Middle
निकाह- प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित एक मकान में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक शख्स की तीसरे निकाह की रस्मों के बीच उसकी दूसरी पत्नी पहुंच गई। बिना बताए तीसरी शादी की तैयारी कर रहे पति को पत्नी ने खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में पति की तीसरी शादी की तैयारी का पता चलने पर हंगामा हो गया। इम्लियान निवासी रेशमा की शादी चार वर्ष पूर्व इस्लामाबाद निवासी वसीम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति वसीम रेशमा के साथ मारपीट करने लगा। इसके चलते रेशमा मायके रहने लगी। इस दौरान रेशमा के परिजनों ने वसीम के खिलाफ महिला थाने से केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में चल रहा है। रेशमा के भाई जावेद ने बताया कि वसीम आशियाना कॉलोनी निवासी अलकमा से तीसरी शादी की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को वसीम तो नहीं मिला, लेकिन उसके पिता जमील और अलकमा के पिता भोला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed