मरने से पहले युवक ने मालिक को भेजा एक प्रेमिका का मोबाइल नंबर, लिखा- उसे कह देना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे दौराला कस्बा स्थित श्मशान घाट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने मरने से पहले मालिक को भेजे मैसेज में एक लड़की का मोबाइल नंबर भेजा था।
दौराला निवासी नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उनके खेतों पर कस्बे का ही सागर (20) पुत्र राजबीर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह साइकिल लेकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मौके पर सुसाइड नोट मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।
मौत से पहले भेजा था मैसेज
युवक सागर ने आत्महत्या करने से पहले अपने मालिक नवाब सिंह अहलावत के मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें उसने एक युवती का मोबाइल नंबर भेजा और लिखा कि युवती से बता देना कि अब विशाल इस दुनिया में नहीं रहा।
दरअसल सागर ने युवती को अपना नाम विशाल बता रखा था। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को शव की जानकारी मिलने के बाद अपने मोबाइल पर यह मैसेज देखा। पुलिस ने युवक द्वारा मोबाइल पर भेजे नंबर को मिलाया तो वह एक युवती का निकला।