फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man rushed to police station, constable caught on CCTV keeping gun in bike, ruckus

मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Wed, 27 Sep 2023 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/खरखौदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/खरखौदा Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Sep 2023 02:32 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार को आईजी ऑफिस पर एक युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि खरखौदा पुलिस ने उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा, जबकि एक सिपाही ने उसकी बाइक में तमंचा रख दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: man rushed to police station, constable caught on CCTV keeping gun in bike, ruckus
बाइक में तमंचा रखता सिपाही - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ से सटे खरखौदा में पुलिस पर जमीन के पारिवारिक विवाद में एक पक्ष से साठगांठ कर बाइक में तमंचा रखकर युवक को अवैध हिरासत में लेने का आरोप लगा है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। परिजनों ने आईजी से मामले की शिकायत की। जिस पर आईजी ने एसएसपी को तत्काल जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र के खन्द्रावली गांव निवासी अशोक त्यागी का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मिलकर पुलिस अशोक के परिवार का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ने का प्रयास: मेरठ के एनएएस कॉलेज में टोपी लगाने पर युवक को पीटा, बहन के साथ फीस जमा करने गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात खरखौदा पुलिस उनके घर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने उनकी बाइक के बैग में कुछ रखा और इसके बाद अशोक के पुत्र अंकित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाइक बैग से पुलिसकर्मियों ने कुछ निकाला और अंकित को साथ ले गए। तभी से उसे हिरासत में बैठा रखा है।

उनके घर का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। परिवार के लोग देर रात में ही आईजी के यहां पहुंचे। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। सुबह वह आईजी से मिले। उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। जिस पर आईजी ने एसएसपी को तत्काल मामले की जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।




वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे अपने x यानी ट्टिर पर शेयर करते हुए लिखा है-
पहले खुद ही रखकर फिर करते हैं बरामद
झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत।

बता दें कि पुलिस की इस हरकत से खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed