फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man reached Kankarkheda in search of his wife from Australia

UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

Thu, 21 Dec 2023 09:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां पत्नी से विवाद के बाद एक युवक आॅस्ट्रेलिया से उसे ढूंढते हुए  कंकरखेड़ा अपनी ससुराल पहुंचा। यहां ससुराल वालों ने जब पत्नी से युवक की बात कराई तो उसने माथा ही पकड़ लिया।

विज्ञापन
Meerut: man reached Kankarkheda in search of his wife from Australia
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से पत्नी व बेटे को ढूंढता हुआ एक युवक गुरुवार को अपनी ससुराल कंकरखेड़ा पहुंचा। दरअसल दंपति में काफी समय से विवाद चल रहा था। जहां पर युवक की अपने ससुराल वालों से जमकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला बेटे को लेकर अगस्त में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। पत्नी से फोन पर बात होने के बाद युवक ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी एक युवक ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। युवक को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली हुई है। लगभग आठ साल पूर्व युवक की शादी श्रद्धापुरी निवासी एक युवती से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद युवक पत्नी को भी ऑस्ट्रेलिया ले गया था। उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। लेकिन महिला को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं मिली। लेकिन बेटे को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई थी। जिसको लेकर दंपति में काफी समय से विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद महिला अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया में ही एक दूसरे मकान में किराए पर लेकर रहने लगी थी। लगभग 8 महीने पूर्व महिला अपने बेटे को लेकर कंकरखेड़ा आ गई थी। इसके बाद से दंपती का कोई संपर्क नहीं हो रहा था।

गुरुवार को युवक अपनी पत्नी व बेटे को तलाश करते हुए कंकरखेड़ा पहुंचा। जहां उसकी ससुराल वालों से जमकर गाली-गलौज व कहासुनी हुई। युवक ने अपने ससुराल वालों से पत्नी व बेटे के बारे में जानकारी ली। जिस पर युवक के साले ने बताया कि महिला बेटे को लेकर अगस्त में ही ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। इसके बाद युवक अपने वकील को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। जहां दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

ससुराल वालों ने युवक की महिला के साथ फोन पर बात कराई। जिस पर पता चला कि महिला ऑस्ट्रेलिया में ही है। पत्नी की जानकारी होने के बाद युवक बिना कार्रवाई करे थाने से चला गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे। लेकिन फोन पर बात होने के बाद युवक ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed