फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man ran his car ten kilometers in filmy style, tried to kill cop, arrested by police

Meerut: फिल्मी स्टाइल में युवक ने 10 किलोमीटर तक अंधाधुंध दौड़ाई कार, सिपाही पर चढाने का प्रयास, पुलिस ने दबोचा

Sat, 02 Jul 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 03:27 PM IST
सार

मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गाड़ी को करीब 10 किलोमीटर तक शहर में अंधाधुंध दौड़ाया। एसपी सिटी ने कार सवार युवक को दबोच लिया है। युवक से तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Meerut man ran his car ten kilometers in filmy style, tried to kill cop, arrested by police
car - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चैकिंग के लिए रोकने पर एक युवक ने अपनी कार को करीब 10 किलोमीटर तक अंधाधुंध शहर भर में दौड़ा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य स्थानों पर भी उसे हाथ देकर रोकने की कोशिश की तब भी वह नहीं रूका। एक सिपाही उसे रोकने के लिए आगे आया तो उसने गाड़ी को सिपाही पर भी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि सिपाही को चोट नहीं आई है। एसपी सिटी ने कार सवार युवक को दबोच लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार देहलीगेट थाना क्षेत्र के फव्वारा चौक पर टियागो कार सवार युवक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। तो युवक फिल्मी स्टाइल में अपनी गाड़ी को करीब 10 किलोमीटर तक शहर में दौड़ाता रहा। इस दौरान कार सवार युवक को सिपाही ने रोकने का प्रयास किया पर वह नहीं रूका। उसने कार को सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक ने एक दूसरी कार में भी साइड मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। घंटाघर चौराहा के पास एसपी सिटी के काफिले ने घेराबंदी कर कार सवार युवक दबोच लिया। 


पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम जैद बताया है। चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा भी बरामद हुआ है।  देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह का कहना है कि कार को सीज कर दिया गया, युवक के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed