फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man ordered samosas for his daughters birthday, found a dead lizard in chutney

Meerut: सिपाही ने बेटी के जन्मदिन पर मंगाए समोसे, चटनी में निकली मरी हुई छिपकली, दुकानदार बोला-मेरी गलती नहीं!

Mon, 17 Mar 2025 05:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 17 Mar 2025 05:20 PM IST
सार

यदि आप बाहर से खाना ऑर्डर करते है तो देखकर ही खाएं। मेरठ के कंकरखेड़ा में बाहर से लाए गए समोसे की चटनी में मरी हुई छिपकली निकली तो सिपाही की बेटी के जन्मदिन का मजा किरकिरा हो गया। वहीं दुकानदार ने अपनी गलती मानने से साफ इनकार कर दिया।
 

विज्ञापन
Meerut man ordered samosas for his daughters birthday, found a dead lizard in chutney
समोसे की चटनी में निकली मरी हुई छिपकली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात सिपाही रामेंद्र चौधरी की बेटी का रविवार को जन्मदिन था। सिपाही ने सरधना रोड पर एक मिष्ठान भंडार से समोसे खरीदे थे। चटनी की पन्नी खोलने पर उसमें मरी हुई छिपकली मिली। मरी हुई छिपकली देखकर सिपाही के होश उड़ गए। पीड़ित सिपाही ने एफसीआई में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सरधना रोड स्थित गणपति विहार कॉलोनी में थाने में तैनात रामेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को सिपाही की बेटी वाणी का पहला जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन को लेकर सिपाही ने सरधना रोड पर एक मिठाई की दुकान से 50 समोसे खरीदे थे। समोसे खरीदने के बाद वह घर चला गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: मुजफ्फरनगर में पंचायत का तुगलकी फरमान, अश्लील हरकत करने के आरोपी को लगवाए जूते    
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही ने घर पर मौजूद रिश्तेदारों व पड़ोसियों को समोसे खाने के लिए दिए। सिपाही ने हरी चटनी की पन्नी खोली। जिसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। मरी हुई छिपकली को देखकर सिपाही व अन्य लोग परेशान हो गए। जिसके बाद सिपाही चटनी की पन्नी को लेकर दुकानदार के पास पहुंचा। लेकिन दुकानदार ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। वहीं सिपाही से अभद्र व्यवहार किया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नंबर पहुंचकर मामले की जांच की। सिपाही ने एफसीआई में दुकान को लेकर शिकायत की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की एफसीआई की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed