धर्म छिपाकर युवती से दिल्ली में की दोस्ती, लाॅकडाउन में अगवा कर बनाया बंधक, चार माह तक लूटता रहा अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने धर्म छिपाकर पहले युवती से दोस्ती की और उसे दिल्ली से अगवा कर मेरठ में अपने घर में बंधक बनाए रखा और चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया। आगे जानें क्या था पूरा मामला:-
इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार, मेघालय की एक युवती दिल्ली में अपनी मौसी के यहां रहकर नौकरी कर रही थी। यहां उसकी दोस्ती मेरठ के खैरनगर निवासी अदनान से उसकी दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि अदनान ने नाम और गलत धर्म बताकर उससे दोस्ती की थी।
यह भी पढ़ें बाढ़ से जूझते परिवारों को देख किसान ने लिया नाव बनाने का फैसला, बचा रहे सैकड़ों जिंदगियां
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि लॉकडाउन में दिल्ली का ऑफिस बंद हो गया था, जिसके बाद आरोपी उसे जबरन मेरठ ले आया। यहां युवती को घर में बंधक बनाकर रखा।
आरोपी युवती को नशे की गोलियां खिलाता और उसके बाद दुष्कर्म करता। बताया कि आरोपी खुद भी नशे की गोलियां खाता था। युवती के मुताबिक उसने कई बार आरोपी के चंगुल से छूटने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी।
युवती ने 10 दिन पहले फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बार परिजनों ने मेघालय में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे की जानकारी मेरठ पुलिस को दी गई। देहली गेट पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी के घर से नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी।
आरोपी दूसरे समुदाय का है, इसका पता लगने पर पीड़ित परिवार का आक्रोश और भी बढ़ गया। वह बेटी को लेने मेघालय से मेरठ पहुंचे जिसके बाद युवती को उन्हें सौंप दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/