फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man misbehaved with a married woman in by making her hostage

मेरठ: नशीला पेय पिलाकर विवाहिता से बंधक बनाकर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा, आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 18 Aug 2020 02:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2020 02:25 AM IST
सार

  • एक माह पहले भैसाली अड्डे के पास घर की घटना, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Meerut man misbehaved with a married woman in by making her hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भैसाली बस अड्डे के पास एक घर में महिला से बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। उसे जबरन बीयर पिलाकर सिगरेट से दागा गया। रात भर महिला को बंधक बनाकर रखा। महिला को आरोपी ने सोफीपुर के पास छोड़ दिया। करीब एक माह बाद महिला ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी एक युवती की करीब तीन साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग के बाद शादी हुई थी। एक महीने पहले युवती नोएडा से भैसाली बस अड्डे पर बस से उतरी थी। युवती का फोन बंद हो गया था। जिसके चलते उसने एक युवक से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा।
विज्ञापन


आरोप है कि फोन कराने के बहाने युवक उसको बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां युवक ने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अगले दिन सोफीपुर के पास छोड़ दिया। ससुराल पहुंचने के बाद भी युवती ने तलाक के डर से पूरा मामला छिपा लिया। लेकिन वह गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के बार बार पूछने पर युवती ने सोमवार को पति से आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर नौचंदी थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सदर थाने के लिए टरका दिया। बाद में पीड़ित पक्ष थाना सदर बाजार पहुंचा, जहां उसका केस दर्ज किया गया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपी विपिन सैनी पुत्र सुखपाल निवासी इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed