फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man killed by scissors in Meerut over minor dispute

Meerut: आधी रात को मामूली कहासुनी में कैंची मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Thu, 31 Aug 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आधी रात को फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने अपने साथी की कैंची मार कर हत्या कर दी वही यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: man killed by scissors in Meerut over minor dispute
Meerut news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी के तारापुरी में आधी रात को फैक्ट्री में काम करने वाले दानिश की उसके दोस्त फरहान ने कैंची मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की पूरी कहानी सीसीटीवी में नजर आ रही है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के श्यामनगर डीके फैक्ट्री निवासी दानिश तारापुरी में महबूब के कारखाने में कैंची कारीगर था। बुधवार रात को उसकी साथी कारीगर फरहान निवासी कोतवाली से कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


फरहान ने मारपीट में दानिश के पेट में कैंची मार दी। लहूलुहान  हालत में दानिश को बागपत रोड स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत के बाद हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर दो थाने की फोर्स पहुंच और जांच पड़ताल की।  हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वारदात की पूरी कहानी सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में हत्यारोपी चाकू से वार करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed