फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Man kidnapped and misbehaved with a minor girl in haridwar

यूपी: नाबालिग किशोरी को अगवा कर हरिद्वार में दुष्कर्म, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 14 May 2019 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut Man kidnapped and misbehaved with a minor girl in haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मेरठ की पंद्रह वर्षीय किशोरी को अगवा कर हरिद्वार लेजाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला मवाना थाना क्षेत्र के गांव की दो अलग-अलग बिरादरी का है। इसके चलते आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़िता परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। एसपी देहात अविनाश पांडे ने मवाना एसओ को जांच कर आरोपी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
यहां अनुसूचित परिवार की एक 15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक कई माह से उसे परेशान करता था। जब भी वह आती-जाती थी तो आरोपी लगातार उसे छेड़छाड़ कर उसे लगातार अश्लील हरकत करता। कई बार विरोध किया तो आरोपी धमकी देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई को पीड़िता घर से निकली थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया और धमकी देते हुए कहा कि मैंने किशोरी के भाई के हत्या के लिए सुपारी दी है। जिसके बाद आरोपी किशोरी को हरिद्वार लेकर पहुंचा। 

आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी यदि किसी से बताया तो हत्या कर देगा। हरिद्वार पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को जानकारी दी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed